-
Advertisement
NEET पेपर लीक विवाद: शिमला के स्कैंडल पॉइंट पर SFI का महासंग्राम, धारा 163 तोड़ दी गिरफ्तारियां
SFI Protest: NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर देशभर में सुलग रही आक्रोश की आग अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक पहुंच गई है। गुरुवार को ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और NTA के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल किया।प्रदर्शनकारियों ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों की परवाह न करते हुए उग्र प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी झड़प हुई।
SFI पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में
गुरुवार शाम करीब 3:30 बजे अचानक सैकड़ों की तादाद में SFI कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र स्कैंडल पॉइंट पर जमा हो गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।प्रतिबंधित क्षेत्र में अचानक हुए इस प्रदर्शन से माल रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अतिरिक्त पुलिस बल ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने कई SFI पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार”
प्रदर्शन के दौरान SFI कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर देश के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का सीधा आरोप लगाया। SFI के राज्य अध्यक्ष अनिल ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 22 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
19 जून को दिल्ली में घेराव की चेतावनी
शिमला में हुए इस उग्र प्रदर्शन के साथ ही SFI ने अपना आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर तेज करने का बड़ा ऐलान किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि आगामी 19 जून को दिल्ली में ‘शिक्षा मंत्रालय’ (Ministry of Education) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास का घेराव किया जाएगा।
संजू चौधरी

