-
Advertisement
हिमाचल: पशुओं को चराने जंगल गई विवाहिता से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े भी फाड़े
Last Updated on October 18, 2021 by Vishal Rana
चंबा। हिमाचल में अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल गई विवाहिता पर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया। यह व्यक्ति महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है। वहीं अपने आप को बचाने के लिए महिला व्यक्ति से भिड़ गई। जिसमें उसके कपड़े फट गए। मामला चंबा (Chamba) जिला की अति दुर्गम पंचायत पांगी घाटी (Pangi Vally) से सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को सौंपी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह कोपन जंगल में अपनी भेड़ बकरियों को चराने गई हुई थी। इसी दौरान वहां उसका पड़ोसी भीम सिंह आ पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में नाहन में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
महिला ने किसी तरह अपने आप को उससे बचाया और घर की ओर भागी। महिला के भागने के दौरान पीछे से आरोपी ने उसे चिल्ला कर धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा। महिला ने घर आकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के साथ पुलिस को शिकायत (Complaint) सौंपी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाने की औपचारिकताएं करवाई जा रही हैं। डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group