-
Advertisement
घर पर नहीं था कोई भांजे ने कर दिया बड़ा कांड, गहनों पर किया हाथ साफ
Himachal News: मंडी में एक युवक ने अपने ही मामा के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मामला बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चतरौर का है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
निजी कार्य से घर से बाहर गए थे सभी
जानकारी के अनुसार बल्ह थाने में हुरमति देवी पत्नी मस्त राम ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह और उनका परिवार किसी निजी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे देर शाम लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। शक होने पर जब उन्होंने अंदर जाकर निरीक्षण किया तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला और उसमें रखे गहने गायब थे। चोरी हुए गहनों में सोने का मंगलसूत्र, झुमके (झुमर), नथ, टीका, चाक और अंगूठी शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.15 लाख रुपए बताई गई है।
नशे का आदी है भांजा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका भांजा अनिल नशे का आदी है और अंदेशा है कि नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अनिल ने ही यह कदम उठाया होगा। घटना के बाद से भांजा अनिल फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
संजीव

