-
Advertisement
बंद था घर का दरवाजा, खिड़की के झांक कर देखा तो उड़ गए पिता के होश
Himachal News: शिमला में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। बालूगंज थाना अंतर्गत फागली इलाके में एक छात्र ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मौके से पुलिस को मिली एक साड़ी
जानकारी अनुसार छात्र पिता पवन कुमार रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे जब घर पहुंचे, तो अंदर से दरवाजा बंद था। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनका बेटा आदित्य साड़ी का फंदा बना कर लटका हुआ था। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार बालूगंज थाना को रविवार देर शाम को सूचना मिली कि लेबर हॉस्टल फागली के पास एक लड़के ने फंदा लगाया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे वहां पर साड़ी मिली, जिससे छात्र ने फंदा बनाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संजू चौधरी

