-
Advertisement

ऊना में सड़क हादसों ने ली दो लोगों की जान, दो अस्पताल में
ऊना। जिला ऊना के बहड़ाला व समूर कलां में पेश आए दो सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं, इनमें से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बहड़ाला सड़क हादसे में प्रेम सिंह पुत्र पूर्ण चंद निवासी लड़भड़ोल जिला मंडी व समूरकलां सड़क हादसे में नवजोत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी कुरियाला, जिला ऊना की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पहला हादसा बहड़ाला में पेश आया। जहां पर मंडी निवासी प्रेम सिंह की मौत हो गई।
जानकारी के मताबिक मंडी निवासी रमेश चंद व प्रेम सिंह अपने भांजे की शादी में शिरकत करने के लिए रविवार रात 8 बजे बहड़ाला बस से नीचे उतरे। इसी दौरान चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही एक कार से प्रेम सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्रेम सिंह को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा समूर कलां में पेश आया। हिमांशु निवासी मंडी, नवजोत सिंह निवासी कुरियाला व राहुल कुमार निवासी डंगेहड़ा रविवार रात्रि 10 बजे स्कूटी पर सवार जाकर घर जा रहे थे। समूर कलां पहुंचने पर एक अज्ञात कार ने स्कूटी को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से हिमांशु व नवजोत को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ जाते हुए रास्ते में नवजोत की मौत हो गई। जबकि हिमांशु का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों हादसों को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
सर्पदंश से किशोर की मौत
कस्बा अम्ब से सटे लोअर अंदौरा में सर्पदंश से किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर के पहचान 17 वर्षीय अमन कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी लोअर आंदोल के रूप में हुई है।अमन कुमार रविवार शाम मशीन से पशुओं के लिए घास काट रहा था। इस दौरान घास में बैठे सांप ने उसके हाथ की अंगुली पर काट लिया। यह देखकर अमन को उसके स्वजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब ले आए। यहां पर अमन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत ऊना रेफर कर दिया। लेकिन स्वजन उसे उपचार के लिए होशियारपुर के किसी अस्पताल ले गए। उसके शरीर में इतना सांप का जहर फैल गया था कि उसकी होशियारपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group