-
Advertisement
शिमला में 3 छात्राओं के साथ पहले छेड़छाड़ फिर मारपीट, 4 गिरफ्तार
Last Updated on October 30, 2023 by Soumitra Roy
राजधानी शिमला (Shimla) में 3 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ (Molesting) और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। जब लड़कियों ने विरोध किया तो लड़कों ने उनके साथ मारपीट भी की है। लड़कियों ने पुलिस में शिकायत कर चारों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों लड़कों को गिरफ्तार (Police Arrest 4 Boys) कर जांच शुरू कर दी है।
छात्राओं के साथ मारपीट
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात शिमला के घंडल स्थित लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 3 छात्राओं ने पहले खाना खाया। इसके बाद छात्राएं अपनी सहेली को उसके घर छोड़ने चली गई। आधे रास्ते में नेशनल हाईवे (NH) पर एचपी 63बी-9201 नंबर गाड़ी में सवार 4 लड़कों ने उनके साथ अश्लील हरकतें की और बाद में मारपीट भी की।
यह भी पढ़े:क्रिप्टो घोटाले का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड पर भेजा
चारों लड़के गिरफ्तार
तीनों छात्राओं (Three Girls Student) ने रात में ही सारे मामले की सूचना पुलिस चौकी धामी में दी और आज सुबह बालूगंज में FIR दर्ज की गई। लड़कियों को छेड़ने वाले चारों लड़के शिमला के टुटू और ढांडा क्षेत्र के निवासी है। एएसआई धामी राजेश पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने रात में ही चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है और इनका मेडिकल भी कराया गया है। चारों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।