-
Advertisement
HRTC को कर्मचारियों के वेतन व पेंशन अदायगी के लिए 55 करोड़ मंजूर
शिमला। कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में बसों का टोकन टैक्स, स्पेशल रोड टैक्स व अन्य टैक्स अगले तीन माह के लिए नहीं लिया जाएगा। साथ ही एचआरटीसी (HRTC) को कर्मचारियों के वेतन और पेंशन अदायगी के लिए 55 करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (Education Minister Suresh Bhardwaj) ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए दी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण एवं अन्य कामगार बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को दो हजार की एक और किश्त देने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: Cabinet का फैसलाः मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी योजना, खुलेंगी हलवाई की दुकानें
सुरेश भारद्वाज का कहना है कि पुष्प व सब्जी उत्पादकों को कोरोना महामारी में काफी नुकसान हुआ है। एग्रीकल्चर व बागवानी विभाग को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए हैं। पूरा आकलन कर आगामी कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में लाया जाएगा। इसके बाद सरकार ऐसे लोगों की सहायता करने को लेकर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि एक्साइज विभाग के पास पंजीकृत बार से भी बिक्री के अनुसार फीस ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: कैबिनेटः हिमाचल में हटेगा Curfew, बसें चलाने पर नहीं हुआ कोई निर्णय

