-
Advertisement
करोड़ों रुपए की लकड़ी के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, भारत से चीन करते थे सप्लाई
Last Updated on March 8, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Crime News: हिमाचल प्रदेश वन विभाग की टीम (HP Forest Department) और सहारनपुर पुलिस के बड़ी कार्रवाई करते हुए कीमती लकड़ियों का एक जखीरा पकड़ा है। करोड़ों रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी (Wood) के साथ पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार (6 Arrest) भी किया है। आरोपी इस लकड़ी को भारत से तस्करी कर चीन में बेचते थे। पुलिस ने तस्करों को पकड़कर थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है।
लकड़ी के अलावा हथियार भी जब्त
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, नेपाल और चीन (China) के कुछ लोग भारत (India) से मेपल ट्री की तस्करी करते हैं। हिमाचल प्रदेश से ए वन विभाग की टीम और सहारनपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर एक मकान पर छापा मार कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कीमती लकड़ी के अलावा आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं। वहीं, 10 लाख के करीब कैश बरामद होना भी बताया जा रहा है। ये लोग चीन में लकड़ी को मोटी कीमत पर बेचा करते थे। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, मेपल ट्री की तस्करी के लिए एक बहुत बड़ा ग्रुप काम करता है। हिमाचल प्रदेश में 8 दिन पहले इसी लकड़ी की तस्करी के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हीं की सूचना पर हिमाचल वन विभाग की टीम सहारनपुर पहुंची थी।