- Advertisement

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा,एक ही गांव के 7 की मौ#त, मृतकों में 3 महिलाएं- 4 पुरुष शामिल
Accident in Chamba Himachal : हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौ#त हो गई। मृ#तकों में तीन महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। हादसे में मारे गए महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे। धाम खाने के बाद सभी लोग बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरूंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे सात की जा#न चली गई।
राहत एवं बचाव अभियान
हादसे की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारी मशक्कत के बाद सभी सात शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-अनु गुप्ता

