-
Advertisement
नयनादेवी में हादसा- दिल्ली के श्रद्धालुओं का वाहन सड़क से नीचे लुढ़का, मची चीख-पुकार
Bilaspur Accident: शक्तिपीठ नयनादेवी में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर मंदिर के दर्शन करने आए दिल्ली के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। टैंपो ट्रैवलर में सवार श्रद्धालु जब कोला वाला टोबा के समीप संनटीना यात्री निवास के पास पहुंचे तो ये हादसा हो गया। हादसे में श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी लोग मंदिर दर्शन के बाद वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर
गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से समीपवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घायलों की मदद की।
सुभाष
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

