-
Advertisement
चिट्टे पर सदन में खूब नोकझोंक,माहौल गरमाया-सत्ता पक्ष व विपक्ष में तकरार
Himachal Budget Session : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र (Himachal Budget Session) के दौरान आज यानी बुधवार को चिट्टे पर खूब नोकझोंक हुई। यानी सत्तापक्ष व विपक्ष में तकरार का माहौल बना रहा। चिट्टे का मामला विस सदस्य डीएस ठाकुर, मलेंद्र राजन, विनोद कुमार और केवल सिंह पठानिया ने संयुक्त रूप से उठाया। इस पर सीएम (Sukhwinder Singh Sukhu) सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा नशे की लत में पड़े हैं। जब से सरकार बनी है, तबसे नशा कारोबार में 30 प्रतिशत की कमी आई है। नशा तस्कर हाईकोर्ट से जमानत ले रहे हैं। इसी सत्र में ड्रग्स के खिलाफ बिल लाया जा रहा है।
कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही
सीएम ने सदन को बताया कि ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नशा तस्करों की संपत्ति सीज करने की प्रक्रिया चल रही है। जितने भी चिट्टा सप्लायर हैं, उन्हें छह से नौ महीने तक जमानत लेने से भी रोका जा रहा है। एक भवन को गिरा दिया गया है। जो एक्ट आ रहा है, उसमें सख्त से सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जा रहा है। इसी दौरान सदन में गर्माहट का माहौल बना रहा।
-संजू चौधरी
