-
Advertisement
गहरे समुद्र में दिखी ये दुर्लभ मछली, माथे पर आंखें देख वैज्ञानिक अचरज में
Last Updated on March 1, 2023 by sintu kumar
हमारी इस दुनिया में कई तरह के जीव जंतु हैं। जब भी हम कोई नया जीव देखते हैं तो हैरानी होती है। आकाश, धरती व समुद्र अलग- अलग तरह से विचित्र जीव रहते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों को ऐसी मछली मिली है, जो अपने माथे से देखती है। यानी इस मछली की आंखें माथे पर हैं और हरे रंग के बल्ब की तरह दिखती है। इस तरह की मछला पहली बार देखी गई है। वैज्ञानिकों ने इस मछली को कैलिफोर्निया के मॉन्टेरे बे की गहराइयों में खोजा है। मछली का नाम नाम बैरलआई फिश (Barreleye Fish) है।
यह भी पढ़ेंः हाथ में सांप लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गया युवक बोला -इसने मुझे डंसा है , इलाज करो
इस दुर्लभ मछली का वैज्ञानिक नाम मैक्रोपिन्ना माइक्रोस्टोमा है। मॉन्टेरे बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने अब तक इसे 9 बार देखा है। आखिरी बार ये 9 दिसंबर 2021 को दिखाई दी थी। पिछले हफ्ते इंस्टीट्यूट के के रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल ने जब मॉन्टेरे की खाड़ी में गोता लगाया तब वैज्ञानिकों को स्क्रीन पर ऐसी मछली देखने के लिए मिली, जिसे देखते ही वो हैरान रह गए। ये मछली करीब 2132 फीट की गहराई में गोते लगा रही थी। ऐसा कहा जाता है कि समुद्री जीवों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों को ये मछली जीवन में एक ही बार देखने के लिए मिलती है। जब मछली के ऊपर रोशनी पर पड़ी तो वैज्ञानिकों ने देखा कि मछली की आंख पर तरल पदार्थ से भरा एक कवर था. ये आंखों की सुरक्षा करता है।