-
Advertisement
हिमाचलः घास लेने गए शख्स की बाइक को सड़क किनारे से उड़ा ले गए शातिर
ऊना। जिला ऊना में आए दिन बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। ताजा मामला कुठार का है। यहां पर मेन रोड से बाइक चोरी हुई है। मामले को लेकर बाइक मालिक ने पुलिस को शिकायत सौंपी है, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बाइक की तलाश तेज कर दी है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में हादसाः सड़क ने नीचे लुढ़क गई निजी बस, 15-18 लोग घायल
पुलिस को दी शिकायत में बबलू निवासी यूपी ने बताया कि अपनी बाइक कुठार में मेन रोड के किनारे खड़ा करके अपने खेतों में घास लेने चला गया। जब घास लेकर वापिस आया, तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद बावजूद बाइक को कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में शनिवार को बबलू ने पुलिस को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान पुलिस ने शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

