-
Advertisement
बात मान लो इनकी, दो गज दूरी व मास्क पहनने से दूर रहेगा कोरोना
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों द्वारा कोरोना( Corona)को नियमों की अवहेलना करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के पर्यटक स्थलों ( Tourist places)में आने वाले लोग सुरक्षित रहे और भीड़ ना बढ़ाएं इसके लिए जिला प्रशासन ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों के माध्यम से जागरूक करने का अनोखा तरीका अपनाया है। यह कलाकार( Artist) अलग-अलग भेष बदल कर विशेषकर देश के विभिन्न राज्यों से आए सैलानियों को मनोरंजक व आकर्षक अंदाज में मास्क( Mask) पहनने के लिए मजबूर कर देते हैं। बहरूपियों की हर कोई बात मान रहा है और सभी लोग अच्छे से मास्क का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना से निपटने को चीन का खास प्लान, कर रहा नई तकनीक का इस्तेमाल

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार तथा प्रसिद्ध एनाउंसर नवनीत तथा गायक व थिएटर आर्टिस्ट मानचंद इन दिनों मनाली, सोलंग नाला, मणिकर्ण व कसोल जैसे प्रमुख पर्यटन गंतव्य में पर्यटकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा जरूरी तौर पर मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना नियमों को समझाने के साथ-साथ वे लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। दोनों कलाकार लोगों को बता रहे हैं कि कोरोना वायरस अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, बल्कि तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इस महामारी को तभी रोका जा सकता है यदि हर व्यक्ति मास्क पहनने, निजी स्वच्छता का ध्यान रखें, सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और अनावश्यक भीड़ का हिस्सा ना बने। सैलानियों को यह भी समझाया जा रहा है कि यदि मास्क नहीं पहनोगे तो ₹1000 से लेकर ₹5000 तक का पुलिस जुर्माना करेगी। जुर्माना ही नहीं बल्कि 8 दिन तक की जेल का भी पुलिस नियमों में प्रावधान है। रमेश तथा उसके दल के सदस्यों ने अलग-अलग भेष अपनाकर वीरवार को पुराना बस अड्डा बंजार, शेगलू, दादू धार, खूदन व सिदमा पर्यटन स्थलों में जाकर लोगों को तथा सैलानियों को मास्क पहनने तथा कोरोनावायरस से बचने के लिए सभी आवश्यक नियमों को अपनाने के बारे में जागरूक किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

