-
Advertisement
द बर्निंग कार : ऊना में सड़क पर पलटते ही कार बनी आग का गोला
ऊना। शहर के पुराना बस अड्डा के समीप एक कार (Car) धू-धू कर जल गई। रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हादसे का शिकार हुई इस कार में जिला ऊना (Una) के ही गांव समूर कलां (Samoor Kalan) के चार लोग झलेड़ा में एक शादी समारोह से शिरकत कर ऊना की तरफ आ रहे थे और जब कार बचत भवन के समीप पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर (Divider) से टकराते हुए पलट गई। इस कारण अचानक ही कार में आग लग गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: आग लगने से ड्यूटी पर तैनात चौकीदार जिंदा जला, बिस्तर में लगी थी आग
हादसे के समय कार में सवार चारों लोग तुरंत बाहर निकल गए, जिससे वो हादसे का शिकार होने से बच गए। हालांकि हादसे में कार पूरी तरह से जल गई और साथ लगते डाकघर (Post Office) तक आग की लपटें पहुंच गई। आगजनी की इस घटना के बारे स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौका पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम (Police Team) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

