-
Advertisement
लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना किया था शुरू, ऐसा रहा करियर
Last Updated on February 6, 2022 by saroj patrwal
भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार को पार्श्व गायिका को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। लता मंगेशकर को 8 जनवरी, 2022 से निमोनिया और कोरोना के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लता मंगेश्कर (92) को उम्र से संबंधित अन्य समस्याएं भी थीं।
ये भी पढ़ें-नहीं रहीं लता मंगेशकर, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
लता मंगेशकर के जीवन और उनके करियर की बात करें तो लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के क्लीन शहर इंदौर में हुआ। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी थिएटर अभिनेता, संगीतकार और वोकलिस्ट भी थे। लता मंगेशकर की मां का नाम शेवंती मंगेशकर और भाई का नाम हृदयनाथ मंगेशकर है, जो कि एक संगीतकार हैं। लता की की तीन छोटी बहनें भी हैं। इनके नाम उषा मंगेशकर, आशा भोंसले और मीना खादिकर है और ये तीनों बहनें भी गायिका हैं।
बता दें, लता मंगेशकर के करियर में उनका नाम दिवंगत मशहूर गायक, संगीतकार और गीतकार भूपेन हजारिका के साथ कई बार जोड़ा गया था, लेकिन लता मंगेशकर ने कभी किसी से शादी नहीं की। लता मंगेशकर अपने पार्श्व गायन से दुनियाभर में मशहूर और सबसे सम्मानित गायकों में से एक हैं। लता मंगेशकर ने एक हजार से ज्यादा हिंदी गानों में अपनी मधुर और मनोरम आवाज दी है। लता ने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने तकरीबन 30 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। उनके पार्श्व गायन की बदौलत साल 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर की फिर बिगड़ी हालत, वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट
लता मंगेशकर ने संगीत के सुरों की पहली शिक्षा अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से ली थी। महज पांच साल की उम्र
में ही लता ने नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 1942 में लता ने बतौर सिंगर 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया। लता ने अपना पहला गाना वसंत जोगलेकर की मराठी फिल्म किटी हसाल के लिए गाया था।