-
Advertisement
हमीरपुर में दो हादसेः भोरंज व सलोनी बाजार में टकराई गाड़ियां, उड़ गए परखच्चे
हमीरपुर जिला में आज सुबह दो सड़क हादसे हुए है। इन हादसों में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पहला हादसा भोरंज के गांव कडोहता के पास हुआ जबकि दूसरा सलोनी बाजार में हुआ है। दोनों हादसों में गाड़ियों को खासा नुकसान हुआ है। हमीरपुर के उप मंडल भोरंज के गांव कडोहता के पास बुधवार सुबह पगफेरे की रस्म निभाने ससुराल जा रहे दूल्हे की गाड़ी की सामने से आ रही गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः सड़क पार कर रहे तेंदुए को ट्रक ने मार दी टक्कर, मामला दर्ज
उधर बड़सर-सलोनी रोड पर सलोनी बाजार में बुधवार सुबह सवेरे ही एक कार( एचपी 21सी 1682) दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे का शिकार हुई गाड़ी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार कितनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण ही नहीं रख पाया और दुकान के आगे लगे हुए खंभे से जा टकराई।

टकराने से कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जब यह दुर्घटना हुई उस समय बाजार पूरी तरह से बंद था, अगर बाजार खुला होता तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

