-
Advertisement
Bharat Bandh: केंद्रीय ट्रेड यूनियन का किसानों को समर्थन, मोदी सरकार के खिलाफ विरोध रैली
Last Updated on February 16, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Bharat Bandh: शिमला। संयुक्त किसान मंच ने मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों पर किसान हड़ताल (Strike) पर बैठ चुके हैं। इसी बीच राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड यूनियन ने भी भारत बंद का आवाहन किया हुआ है। ऐसे में प्रदेशभर में ट्रेड यूनियन (Trade Union) के लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली और किसानों की मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध (Protest) प्रदर्शन किया।
आज भारत बंद का आवाहन है
कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि देश में आज भारत बंद का आवाहन है। देशभर की 10 राष्ट्रीय स्तरीय ट्रेड यूनियन के ज्वाइंट फ्रंट ने भारत बंद (Bharat Bandh) का आवाहन किया हुआ है। तंवर ने कहा कि साल 2020-21 के अंदर देश में किसानों ने एक बड़ा आंदोलन किया था। 378 दिनों के आंदोलन के बाद 9 दिसंबर को लिखित समझौते पर किसानों ने आंदोलन वापस लिया।
यह भी पढ़े:Bharat Bandh: किसानों के भारत बंद के बीच दिल्ली बॉर्डर्स पर लंबा जाम
लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ना तो आंदोलन के दौरान कुचले गए किसानों को अभी तक न्याय मिला। ना ही किसानों की मांगे (Demands of Farmers) पूरी हुई। उन्होंने कहा कि MSP एक सबसे बड़ी मांग थी जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा भी किसानों से जिन शर्तों पर आंदोलन वापस लिया गया था उन पर भी केंद्र सरकार ने कोई कदम नहीं बढ़ाया। वहीं, किसानों की मांगों को लेकर बनाई गई कमेटी ने अभी तक कोई रिपोर्ट पेश नहीं की। लिहाज़ा देश भर में किसान एक बार फिर सरकार के विरुद्ध धरने पर बैठे हैं। इसी को देखते हुए राष्ट्र स्तरीय ट्रेड यूनियन ने भी भारत बंद का आवाहन किया हुआ है।
-लेखराज धरटा