-
Advertisement
Chaitanya Sharma | Anurag Thakur | Rakesh Kalia |
गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी की मौजूदगी में दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में विकास का कोई काम किया होता तो अपने ही विधायकों को कांग्रेस से पल्ला छुड़ाने की जरूरत नहीं पड़ती।