-
Advertisement
Chander Kumar | Gundagardi | Sukhu Govt |
नगर परिषद जवाली के अंतर्गत भनेई में कुछ लोगों द्वारा बिना परमिशन सागवान के पेड़ काटने व एक महिला के साथ गाली-गलौज व जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का मामला सामने आया है। नीतू कुमारी का आरोप है कि पूर्व पार्षद के पति व एडवोकेट अमित चौधरी ने वन विभाग की अनुमति बिना सागवान के पेड़ व अन्य पेड़ भी काट लिए। जब वन विभाग के अधिकारी जांच के लिए मौका पर आए तो अमित चौधरी ने उनके व बेटे के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही मारपीट भी की। हालांकि वन विभाग ने सागवान की लकड़ी को जब्त कर लिया है।
Tags

