-
Advertisement
चन्द्र ताल झील पर्यटकों के लिए बंद
लाहुल स्पीति। जिला की प्रसिद्ध चंद्रताल झील (Chandra Tal lake) पर्यटकों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने बताया कि बर्फबारी के चलते यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी (Snowfall) के कारण चन्द्र ताल झील तक का रास्ता काफी खराब और जोखिम भरा हो जाता है। ऐसे में पर्यटक मुसीबत में ना पड़ जाएं इसके लिए झील को पर्यटकों (Tourist) के लिए बंद कर दिया गया है। जिलाधीश के आदेशानुसार चन्द्र ताल झील तक किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। ये आदेश आगामी आदेश तक जारी रहेंगे।


