-
Advertisement
Chintpurni police ने ट्रकों में लेकर जा रहे अवैध बिरोजे के 800 टीन पकड़े, चार हिरासत में
ऊना। पुलिस थाना चिंतपूर्णी में पुलिस (Police) ने बिरोजे के अवैध रूप से ले जाए जा रहे 800 टीन बरामद किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार अल सुबह की है। चिंतपूर्णी पुलिस की टीम ने एएसआइ रछपाल सिंह के नेतृत्व में मुबारिकपुर रोड पर नाका लगाया था, तभी एक ट्रक भरवाईं से मुबारिकपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने जब ट्रक को चैकिंग के लिए रोका तो पता चला कि उसमें बिरोजा लदा है। तभी पीछे से उसी तरफ से एक ट्रक (Truck) और आया उसमें भी बिरोजा लदा था। दोनों ट्रकों में बिरोज के 800 टीन लदे थे।
यह भी पढ़ें: #HPSSC_Result: जेई इलेक्ट्रिकल भर्ती का परीक्षा का परिणाम घोषित; 214 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
पुलिस ने दोनों ट्रक के चालकों से जब परमिट दिखाने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रक कब्जे में ले लिए साथ ही चार लोगों को भी हिरासत में लिया है। इनकी पहचान राजीव निवासी मैथड प्लेहड़, मनीष कुमार निवासी ब्रहमपुर, रवि कुमार और अनिल कुमार दोनों निवासी नकड़ोह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने नाके के दौरान बिरोजे के 800 टीन बरामद किए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



