-
Advertisement
Congress/ BJP/Agniveer
Last Updated on October 12, 2022 by Neha Raina
हमीरपुर के परिधि गृह में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर सेवानिवृत्त अनुमा आचार्य ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर तीखे शब्द बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपाके शासन में बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार , नारी उत्पीड़न के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों से देश व प्रदेश की जनता को त्रस्त कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी योजना ला कर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया है यदि अपने हक के लिए कोई आवाज उठाता है तो उस पर झूठे मामले दर्ज कर उत्पीड़ित किया जा रहा है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी के तंबू उखाड़ने का मन बना लिया है। आगामी चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना तय है।