-
Advertisement
वैश्विक सम्मेलन में दलाई लामा का बौद्ध दर्शन एवं मूल्यों पर जोर-Video
नई दिल्ली। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Tibetan spiritual Guru the Dalai Lama) ने शुक्रवार को वैश्विक बौद्ध सम्मेलन (Global Buddhist Conference) में हिस्सा लिया और यहां दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए जमा हुए बौद्ध भिक्षुओं एवं अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित किया। दलाई लामा ने करीब आधे घंटे के अपने संबोधन में बौद्ध दर्शन एवं मूल्यों पर जोर दिया।
༄༄། དེ་རང་རྒྱ་གར་གྱི་རྒྱལ་ས་ལྡི་ལིར་གོ་ལའི་ནང་བ་ཚོགས་ཆེན་འགོ་འཛུགས་གྲབ་རེད། The first Global Buddhist Summit is about to start in Ashoka Hôtel in New Delhi and Premier Ministre of India will address the conference. There are about 178 delegates from 38 countries attending. pic.twitter.com/8NXTOgfN5H
— Thupten Gyatso. (@info_tibet) April 20, 2023
करुणा, ज्ञान और ध्यान पर बात की
अपनी तरह का यह पहला सम्मेलन बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा उद्घाटन सत्र को संबोधित किए जाने के साथ शुरू हुआ था। अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में तिब्बती धर्मगुरु ने करुणा, ज्ञान और ध्यान पर बात की। उन्होंने कहा कि ये तीन मूल्य भगवान बुद्ध की शिक्षाओं एवं उनके दर्शन के अभिन्न अंग हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ 20 से 21 अप्रैल तक अशोक होटल में सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



