-
Advertisement
Himachal: डिपो से सस्ता राशन लेने का बदला नियम, अब होगा ऐसा- निर्देश जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कल से राशन कार्ड धारकों को बायोमेट्रिक से राशन मिलेगा। इस संबंध में प्रदेश के सभी डिपोधारकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोरोना के चलते लोगों को पिछले दस माह से राशनकार्ड को स्कैन कर ही राशन (Ration) मिल रहा था, लेकिन अब बायोमीट्रिक (Biometric) में अंगुली लगाने के बाद ही प्रदेश के साढ़े अठारह लाख राशन कार्ड धारकों (Ration card holders) को राशन मिलेगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण बायोमेट्रिक व्यवस्था पर रोक लगा दी थी। अब संक्रमितों की संख्या के कम होने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने यह निर्णय लिया है। डिपो में आटा, चावल के अलावा तेल, दालें, चीनी व नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। सस्ते राशन की चोरी को रोकने के लिए प्रदेश में बायोमेट्रिक प्रणाली को शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड Digitalization का काम पंचायत सचिवों के हवाले
राशनकार्ड को आधार से लिंक किया गया है। सामान लेने के लिए राशनकार्ड में दर्ज परिवार का कोई भी सदस्य अंगुली लगाकर राशन ले सकेगा। हालांकि दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित डिपो में इंटरनेट (Internet) की समस्या के चलते उन्हें छूट रहेगी। बता दें कि प्रदेश में करीब पांच हजार सस्ते राशन के डिपो हैं, जिनके माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। बायोमेट्रिक से राशन के शुरू होने से अब ऑनलाइन मॉनीटरिंग (Online monitoring) भी शुरू हो गई है। प्रदेश में जितने भी गोदाम हैं उनमें उपलब्ध राशन का पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहता है। डिपो धारकों को जाने वाले सामान और लोगों को वितरित होने वाले सामान की भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो सकेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

