-
Advertisement
धर्मशाला में क्रिकेट मैच के चलते TET अभ्यर्थियों को डॉ राजेश ने दी ये सलाह
HPBOSE :हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 13 जून 2026 को होने वाली TGT (आर्ट्स) और TGT (मेडिकल) शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। दरअसल, इसी दिन धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट मैच खेला जाना है। मैच के कारण शहर और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ होने की संभावना है, जिसे देखते हुए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।
TET परीक्षा का शेड्यूल
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएंगी।TGT (आर्ट्स) TET: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तकTGT (मेडिकल) TET: दोपहर 02:00 बजे से 04:30 बजे तक। क्रिकेट मैच के कारण धर्मशाला मार्ग से जुड़े परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बोर्ड अध्यक्ष ने विशेष रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालिका), धर्मशाला,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटौर,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दाड़ी केंद्रों के परीक्षार्थियों को सुझाव दिए है।
बोर्ड अध्यक्ष की अहम सलाह
डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक जाम से बचने के लिए संभव हो तो अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले ही धर्मशाला या अपने परीक्षा केंद्र के आसपास पहुंच जाएं।परीक्षा वाले दिन घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें ताकि तय समय पर केंद्र पहुंच सकें।अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना बिल्कुल न भूलें।बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह सूचना केवल अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा में उनकी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जारी की गई है। इसके साथ ही उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

