-
Advertisement
सिरमौर : ड्राइवर-कंडक्टर ने ट्रक मालिक को लगाया ढाई लाख रुपए का चूना
पांवटा साहिब। उपमंडल के राजबन स्थित सीसीआई सीमेंट प्लांट (CCI Cement Plant) से दो ट्रकों में 600 बैग शिलाई के लिए अपने डीलरों को भेजे, लेकिन ट्रक चालकों ने यह सीमेंट के बैग कहीं और उतार कर बेच दिए। इसके चलते सीसीआई (CCI) राजबन ने सीमेंट की रिकवरी ट्रक मालिक से कर ली है। ट्रक मालिक ने अपने ड्राइवर व कंडक्टर के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। ट्रक मालिक को ड्राइवर और कंडक्टर (Drivers and Conductors) ने ढाई लाख रुपए की चपत लगाई है।
यह भी पढ़ें- ईवीएम की सुरक्षा को कांग्रेस ने गाड़े थे तंबू, अब बीजेपी उखाड़ने की कर रही तैयारी
पुलिस को दी शिकायत में केवल कृष्ण पुत्र हरबंस लाल निवासी बद्रीपुर तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि इसके पास एक ट्रक HP17D-7539 है, जो दि सिरमौर ट्रांसपोर्ट को-ओपरेटिव सोसाईटी पांवटा साहिब के माध्यम से सीसीआई राजबन से सीमेंट ढुलाई का काम करता है। ट्रक के लिए फरवरी माह से विक्रम चौहान पुत्र नथू राम चौहान निवासी गांव सतौन बतौर ड्राईवर रखा हुआ है। 3 मई को इसके ट्रक का ड्राईवर विक्रम चौहान बिलटी नंबर 5377 को 300 सीमेंट और 1 जून को बिलटी नंबर 6253 दि सिरमौर ट्रांसपोर्ट को ओपरेटिव सोसाईटी पांवटा साहिब से रुद्रनव इन्फ्रास्टेक्चर प्रा. लि. शिलाई 300 बेग सीमेंट ट्रक नंबर HP 17D-7539 पर लोड करके ले गया था। इसके ड्राईवर ने उपरोक्त दोनों बिलटियो पर भेजे गए माल को मुताबिक नियम बिलटी न पहुंचाया। इस बारे जब उसने ड्राईवर से बात की, तो उसने कहा कि मैंने सीमेंट शिलाई में उतारा है, जिसमें एक बिलटी पर अजय व दूसरी बिलटी पर अन्य हस्ताक्षर किए हुए है।
मगर सीसीआई राजबन ने बताया कि 600 बैंग सीमेंट रुद्रनव इनफ्रास्टेक्चर प्रा.लि. शिलाई के गोदाम पर नहीं उतरे है और बिलटी पर किए गए हस्ताक्षर रुद्रनव इन्फ्रास्टक्चर प्रा.लि. शिलाई के कर्मचारी के हस्ताक्षर नहीं है। इसके कारण दि सिरमौर ट्रांसपोर्ट को-ओपरेटिव सोसाईटी पांवटा साहिब द्वारा इसकी गाड़ी का किराया, जो इसे देय था, उससे ही 600 बैग सीमेंट के सीसीआई राजबन के माध्यम से दोबारा रुद्रनव इन्फ्रास्टेक्चर प्रा.लि. शिलाई को भेजे गए है। इससके कारण इसे ढाई लाख के करीब का नुकसान उठाना पड़ा है। इसे गाड़ी के ड्राईवर विक्रम चौहान कलीनर पम्मी द्वारा रुद्नव इन्फ्रास्टेक्चर प्रा.लि. शिलाई के कर्मचारियों के साथ मिल कर 600 बैग सीमेंट का गबन करके इसके साथ धोखाधड़ी (Fraud) व सीमेंट का गबन किया गया है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने सीमेंट के 600 बैग गबन होने ओर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
