-
Advertisement
ऊना में रबी की फसलों पर इस बार धुंध और सूखे की दोहरी मार, किसान चिंतित
सुनैना जसवाल/ऊना। हिमाचल प्रदेश में ऊना के किसान (Farmers In Una) इस समय मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर जहां कोहरे और धुंध (Dense Fog) की मार से उनकी फसलें तबाह हो रही हैं, वहीं बिना बारिश से लगातार गहरा रहे सूखे के हालात (Drought Like Conditions) ने भी किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। अगर जनवरी में बारिश नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
सबसे ज्यादा मुसीबत उन किसानों की है, जिनके पास सिंचाई की क्षमता (Non Irrigated Land) नहीं है। ऊना जिला में भयंकर सर्दी के हालात ऐसे हैं कि पानी भी जमने लगा है। इन परिस्थितियों के बीच हरी-भरी फसलों का बच पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। लंबे अरसे से बारिश (No Rain) का नहीं होना गैर सिंचित क्षेत्र के लिए और भी चिंता का विषय बना हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो इस बार फसल उत्पादन की लागत को पूरा करना भी मुश्किल हो जाएगा।

खतरनाक है घनी धुंध
कृषि विशेषज्ञ उपनिदेशक डॉक्टर कुलभूषण धीमान का कहना है कि जिला के सिंचित क्षेत्र में फसलों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है, लेकिन कृषि कारोबार का अधिकतर हिस्सा गैर सिंचित होने के चलते चिंता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने माना कि घनी धुंध और कोहरा पानी की गैरमौजूदगी में फसलों के लिए प्राणघातक साबित हो सकता है। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि यदि जनवरी महीने में बारिश नहीं होती है तो कृषि कारोबार (Agriculture Business) को इस सीजन में नुकसान उठाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:एसजेवीएन को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


