-
Advertisement
ऊना में कैफे में लगी आग- रसोई का सारा सामान जलकर हुआ खाक
Una Fire: ऊना में सुबह सवेरे आग लगने की घटना पेश आई है। यहां पर हमीरपुर रोड स्थित एक कैफे में सुबह आग लग गई। गनीमत ये रही कि जब आग लगी उस समय कैफे खाली था , जिसके चलते किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वहां रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
2 बड़े फ्रिज व अन्य सामान जल कर राख
बताया जा रहा है कि आग कैफे के किचन से भड़की और देखते ही देखते पूरी रसोई में फैल गई। जिस कारण रसोई में रखे 2 बड़े फ्रिज के साथ अन्य सामान जल कर राख हो गया। कैफे का किचन अलग से थोड़ी दूरी पर होने के कारण आग ज्यादा नहीं फैली। आग लगने का पता अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई । मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी के अनुसार सुबह आग की घटना की सूचना मिली थी। विभाग द्वारा तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सुनैना जसवाल

