-
Advertisement
Gara Mouda toll plaza/Employees/Protest.
आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहने वाला गरा मौडा टोल प्लाजा एक बार फिर चर्चा में है। कभी एंट्री टैक्स को लेकर किसान, तो कभी निहंगों के खालसा टैक्स का वसूली…..लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग है। इस बार बाहर वालों ने नहीं, बल्कि टोल प्लाजा के अपने ही कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ बगावत का झंडा उठा लिया है। आज गरा मौडा टोल प्लाजा के स्थानीय कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन कर्मचारियों का सीधा आरोप है कि टोल अधिकारी काम के दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और तरह-तरह के दबाव बनाते हैं।कर्मचारियों के इस धरने का सीधा असर टोल के संचालन पर पड़ा है। बगावत के इस माहौल

