-
Advertisement
इस गोलगप्पे वाले ने स्टॉल पर लड़कों की एंट्री कर दी बैन, आखिर माजरा क्या है ….
Viral Video: गोलगप्पे कहो या फिर पानी पुरी सुन कर सभी को मुंह में पानी आ जाता है। खास तौर पर लड़कियां और महिलाएं तो जहां गोल गप्पों की रेहड़ी दिखी वहां चटकारे लेती दिख जाती है। हालांकि गोलगप्पे का स्वाद लेने में लड़के भी पीछे नहीं है। यहां पर हम एक अनोखे बोर्ड की बात कर रहे हैं जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। कॉलेज के बाहर लगे गोल गप्पे के स्टॉल पर लड़कियों की खासी भीड़ लगी थी और सामने लिखा था- लड़कों की नो एंट्री( “Only Girls Allowed) जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे देखते ही मज़ेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं।
"Only Girls Allowed" Pani Puri Stall Sparks Buzz Online Pani Puri Stall Goes Viral After
'Boys Not Allowed' Sign Creates Stir
pic.twitter.com/AWaoimI5BP— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 11, 2025
एक्स पर @gharkekalesh हैंडल से शेयर इस वीडियो में चारों तरफ लड़कियां ही लड़कियां मज़े से पानीपुरी खाती दिखती हैं। दो लड़कियां हंसते हुए स्टॉल वाले अंकल की ओर इशारा करके कहती हैं- अंकल हमारी सुरक्षा का कितना ध्यान रखते हैं… लड़कों, तुम्हारे साथ तो बहुत भेदभाव हो रहा है! उनकी इस बात पर पूरा स्टॉल खिलखिलाहट से गूंज उठता है और यही पल इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। एक यूज़र ने लिखा कि यह चालाकी भरी मार्केटिंग है, अब लड़के शिकायत दर्ज कराएंगे क्या? किसी ने कहा कि स्ट्रीट फूड की दुनिया में नया मोड़ आ गया, अब चाट के साथ सुरक्षा और तड़का दोनों मुफ्त। एक ने मज़ाक करते हुए लिखा कि लड़के बाहर खड़े होकर पानीपुरी मार्च की योजना बना रहे होंगे……
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

