-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/07/13.jpg)
कोरोना ब्रेकिंगः गुम्मा में Delhi से लौटी युवती निकली पॉजिटिव, हिमाचल में अब तक 3 मामले
शिमला। हिमाचल में आज अब तक 3 नए मामले सामने आए हैं। इसमें चंबा में दो और मंडी में एक मामला सामने आया है। जिला चंबा (Chamba) में एक व्यक्ति किहार के सालवां क्षेत्र का रहने वाला है। 47 वर्षीय यह व्यक्ति नोएडा (Noida) से घर लौटा था और होम क्वारंटाइन (Home quarantine) में था। बुधवार को इस का सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव (Positive) पाया गया है। दूसरा मामला पुखरी के मसरुंड का है। यहां पर 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति भी हाल ही में दिल्ली से चंबा लौटा था और पेड क्वारंटाइन था। मंडी के गुम्मा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। एक 26 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती 26 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटी है। वहीं आज अब तक पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। इसमें चार शिमला और एक सोलन से है। हिमाचल में अभी 1017 कुल मामले हो गए हैं। एक्टिव केस 357 हैं और अब तक 641 लोग ठीक हुए है। अब तक आठ की मृत्यु हुई है। इसमें 13 पॉजिटिव मरीज हिमाचल के बाहर चले गए हैं। इनमें सोलन के चार दिल्ली के अस्पताल में इलाज करवाकर ठीक भी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Chamba में Corona के दो नए मामले, एक Delhi तो दूसरा Noida से लौटा
कोरोना मामलों में अब तक कांगड़ा नंबर वन
कोरोना मामलों में कांगड़ा जिला अभी भी हिमाचल में नंबर वन पर है। वहीं, हमीरपुर जिला दूसरे नंबर में है। कांगड़ा जिला में कुल मामले 280 हैं। अभी 108 एक्टिव केस हैं। अब तक 168 लोग ठीक हो चुके हैं और दो की मृत्यु हुई है। दो जिला के बाहर चले गए हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में 253 मामले हैं। अभी 85 एक्टिव केस हैं। अब तक 166 लोग ठीक हुए हैं और दो की जान गई है। 113 मामलों के साथ ऊना (Una) तीसरे और 110 मामलों के साथ सोलन चौथे नंबर पर है। ऊना में अभी 23 एक्टिव केस हैं और 90 लोग ठीक हो चुके हैं। सोलन में 47 एक्टिव केस हैं और 63 ठीक हुए हैं। वर्तमान में हिमाचल के 11 जिलों में एक्टिव मामले हैं। कुल्लू में कोई भी मामला नहीं है। कुल्लू में पांच मामले सामने आए थे और पांचों मरीज ठीक हो चुके हैं।