-
Advertisement
हमीरपुर के पुलकित ठाकुर ने नेशनल स्कूली गेम्स में कुराश अंडर-14 में जीता गोल्ड
Sports News: हमीरपुर की राजकीय उच्च पाठशाला मझोग सुल्तानी की कक्षा छठी के छात्र पुलकित ठाकुर ने नेशनल स्कूली गेम्स में अंडर-14 वर्ग की कुराश प्रतियोगिता में 25 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर ना केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल का नाम देशभर में रोशन किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में हासिल हुई, जहां देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुलकित ठाकुर की इस जीत के बाद उपनिदेशक कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक, पीटीआई, अभिभावक और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कक्षा छठी पढ़ता है पुलकित
वहीं पुलकित ठाकुर ने कहा कि में कक्षा छठी पढ़ता हूं हैं और यह गोल्ड मेडल उन्हें अंडर-14 राष्ट्रीय स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सहारनपुर में आयोजित की गई थी और इस उपलब्धि के पीछे स्कूल के हेड मास्टर, पीटीआई और सभी अध्यापकों का भरपूर सहयोग रहा है। पुलकित ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। हमीरपुर के एडीपीओ अश्वनी कुमार ने इस उपलब्धि को जिले के खेल इतिहास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश के किसी खिलाड़ी ने नेशनल लेवल पर कुराश में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने उपनिदेशक कमल किशोर भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों पर की गई मेहनत और सही दिशा में प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि आज हमारे जिले का बच्चा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लेकर लौटा है। साथ ही उन्होंने स्कूल के मुख्य अध्यापक और समस्त शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पुलकित ठाकुर ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र हमीरपुर के कोच दिव्या तिवारी शर्मा और संजीव सिंह को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से वह यह मुकाम हासिल कर पाए।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

