-
Advertisement
BJP नेत्री ने नाबालिग बेटी का प्रेमी से करवाया यौ#न शो#षण, दोनों अरेस्ट
Haridwar BJP Woman Leader Lover : धर्मनगरी हरिद्वार में मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां अपने प्रेमी से उसकी का यौन शोषण करा रही थी। आरोपी महिला बीजेपी की पूर्व नेता बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश शुरू कर दी गई है।
मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का काफी समय से अपनी पति से विवाद चल रहा था। वहीं, पीड़िता एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही थी। इस दौरान वो काफी गुमसुम सी थी। पिता ने बेटी से इसका कारण पूछा, लेकिन बेटी ने जो बताया उसे सुनकर पिता के होश उड़ गए। नाबालिग का आरोप है कि उसकी मां ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों से उसका यौन शोषण कराया है। पीड़िता की तरफ से पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई गई, जिसके आधार पर मामले की जांच की और पीड़िता का मेडिकल कराया। जांच और मेडिकल में सभी आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। साथ ही एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
हरिद्वार से शर्मनाक और मानवता को शर्मसार करने वाली खबर
BJP नेत्री की 13 वर्षीय बेटी का आरोप है कि मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सहित कई लोगों से उसका रेप करवाया। पुलिस सुमित को पकड़ चुकी है, बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।
ये है भाजपा के संस्कार pic.twitter.com/w2OsKiAP6U
— Ritu Choudhary (@RituChoudhryINC) June 4, 2025
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार रानीपुर थाने में एक मामला हमारे में संज्ञान में आया था, जिसमें नाबालिग ने अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए थे। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। मेडिकल में पीड़िता की कही गई बातों की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्यता मामले को सही पाते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बीजेपी ने पल्ला झाड़ा
वहीं, हरिद्वार बीजेपी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का कहना है कि जिस महिला पर आरोप लगा है, उसे पार्टी ने अगस्त 2024 में ही सभी दायित्व से मुक्त कर दिया था। फिलहाल उस महिला पर बीजेपी का कोई पद नहीं था, जिसका लेटर भी बीजेपी द्वारा साझा किया गया है।

