-
Advertisement

Big Breaking: कांगड़ा के बाद चंबा से आए 2 नए Covid-19 पॉजिटिव केस, बद्दी से लौटे थे युवक
चंबा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में सामने आए तीन मामलों के बाद चंबा (Chamba) जिले से कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों युवक उपमंडल सलूणी के किहार क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये दोनों ही युवक औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में काम करते थे और 30 अप्रैल को ही कर्फ्यू पास लेकर वापस चंबा लौटे थे।
यह भी पढ़ें: Breaking: दिल्ली रिटर्न Kangra निवासी निकला Corona Positive, 27 को लौटा था
CMO चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही युवकों को होम क्वारंटाइन किया गया था, जहां से इनके रैंडम सैंपल लिए गए थे। जिसमें इनके कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई है। इनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद इनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को ही कांगड़ा (Kangra) जिले का एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा में पॉजिटिव पाया गया युवक भी हाल ही में दिल्ली से लौटा था। दोनों युवकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से प्रदेश में कोरोना संक्रमित पाए गए मामलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। जिसमें से 5 केस एक्टिव हैं।