-
Advertisement
Himachal Voting /EVM /Election
हिमाचल में चार नगर निगमों समेत 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों के लिए 17 मई यानी रविवार को सुबह 7 से शाम 3 बजे तक ईवीएम का बटन दबाकर मतदान होगा। विधानसभा का सेमीफाइनल माने जा रहे इस चुनाव में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के नतीजे मतदान के दिन ही शाम को आ जाएंगे जबकि नगर निगम के परिणाम 31 मई को आएंगे। इस मतदान के लिए 589 केंद्र बनाए गए हैं।करीब 550 पोलिंग पार्टियों को आखिरी प्रशिक्षण देकर ईवीएम के साथ रवाना कर दिया गया है।स्टेट इलेक्शन कमीशन के अनुसार 449 पदों के लिए शहरी निकायों में 3 लाख 60 हजार 8 सौ 59 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 1147 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से 10 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नगर निकाय चुनाव में कांगड़ा में सबसे अधिक 218 उम्मीदवार मैदान में हैं। मंडी में 180, शिमला में 123, सोलन में 121 और ऊना में 118 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बिलासपुर में 87, चंबा में 72, हमीरपुर में 44, सिरमौर में 84 और कुल्लू में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं।

