-
Advertisement
हाटकोटी में आग की भेंट चढ़ा 4 मंजिला मकान, कुछ समय पहले बनकर हुआ था तैयार
Fire: शिमला जिला में एक रिहायशी मकान में आग लग गई। आज सुबह हाटकोटी में चार मंजिला मकान में आग से 15 से ज्यादा कमरे जलकर राख हुए हैं।बताया जा रहा है कि यह आग तीसरी मंजिल से भड़की। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। फायर विभाग की टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी है। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
एक घंटा देरी से दमकल वाहन पहुंचे
प्रारंभिक सूचना के अनुसार सुंदर लाल नाम के एक रिटायर्ड अधिकारी का बताया जा रहा है। आग सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब मकान में आग लगी। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और आसपास के घरों को इसने चपेट में नहीं लिया। बताया जा रहा है चार-पांच महीने पहले ही इस मकान को पूरी तरह कम्पलीट किया है। रोहड़ू से हाटकोटी आग की घटना के करीब एक घंटा देरी से दमकल वाहन पहुंचे हैं।
संजू चौधरी

