-
Advertisement
पेंशन का स्थायी हल करें जयराम सरकार, वरना सिखाएंगे सबक
हमीरपुर/ऊना। परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर की बैठक जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक (Meeting) में परिवहन सेवानिवृत कर्मचारियों (HRTC Retired Employees) ने हिस्सा लिया और सरकार के द्वारा लंबित घोषणाओं को जल्द पूरी करने की मांग की गई है। बैठक में सरकार को चेताया गया है कि अगर जल्द पेंशन का भी स्थायी हल नहीं निकाला गया तो सेवानिवृत्त कर्मचारी अपना संघर्ष को तेज करते हुए आगामी चुनावों में सरकार को सबक सिखाएंगे। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों को 15 जुलाई को शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाई गई।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर सकती है जयराम सरकार, यूजी एग्जाम व स्कूल खोलने पर चर्चा
जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2020 में पूर्व परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर के दौरान चांर प्रतिशत अंतरिम राहत (Interim Relief) देने की घोषणा की थी वह अभी तक नहीं दी गई है। वर्तमान में परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर के साथ भी बैठक में मांग की गई थी लेकिन आज तक कोई अदायगी नहीं की गई है जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। कल्याण मंच के कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह सोनी ने कहा कि वर्ष 2020 और 21 सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को ना ही भत्ते न ही पेंशन मिली है। इसके साथ ही पेंशन के लिए हर बार देरी होती है जिससे बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पेंशन की समस्या का हल करने के लिए कई बार सरकार से गुहार लगाई जा चुकी है और विभाग के उच्चाधिकारियों से भी मांग की है मगर समस्या का हल नहीं हो सका है।
ऊना में पेंशनरों ने रायजादा के समक्ष रोया दुखड़ा
ऊना में पेंशन ना मिलने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हिमाचल सेवानिवृत पथ परिवहन कर्मचारी कल्याण संघ के उपाध्यक्ष किशोरी लाल की अध्यक्षता में विधायक सतपाल रायजादा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विधायक से अपनी मांगे गिनवाते हुए प्रदेश सरकार के समक्ष मामला उठाने की गुहार लगाई है। किशोरी लाल ने कहा कि एचआरटसी में सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत कर्मचारियों को एक वर्ष तक पेंशन नहीं मिल रही है। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दो अढ़ाई वर्ष बाद मिल रहे है। उन्होंने कहा कि देय भत्ते के लिए कर्मचारियों को उच्च न्यायालय में केस करने पड़ रहे हैंए जो कि घोर अन्याय है। वहीं कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार को किसी की भी चिंता नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

