-
Advertisement
Himachal Vidhansabha में जमकर हंगामा, Jairam बोले,Dehra उपचुनाव में हुए Vote चोरी-भ्रष्टाचार का विषय
Himachal Vidhansabha : हिमाचल विधानसभा (Himachal Vidhansabha) के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक आशीष शर्मा के कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक से देहरा के महिला मंडलों को दी गई धनराशि से जुड़े सवाल का जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की। उसके बाद विपक्ष नारेबाजी करता हुआ सदन से वॉकआउट कर गया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वोट चोरी का सबसे बड़ा उदाहरण देहरा उपचुनाव में देखने को मिला है. यहां पर चुनाव के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ ।@rajanipatil_in @jairamthakurbjp @JPNadda @rajeevbindal @BJP4Himachal @SukhuSukhvinder @Agnihotriinc @CMOFFICEHP @dprhp pic.twitter.com/yf3DZDJTZ1
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 2, 2025
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने देहरा उपचुनाव (Dehra By Election) के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 66 महिला मंडलों को केसीसी बैंक के माध्यम से 50-50 हजार रुपए डाले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो वोट चोरी का नारा लगा रही है,इससे बड़ा उदाहरण और कही नहीं बल्कि देहरा उपचुनाव में देखने को मिलता है। जहां से सीएम की पत्नी ने उपचुनाव लड़ा। विपक्ष का आरोप है कि बीते दिन भी इस मामले को प्रश्न कल से हटाया गया था और आज भी सीएम ने केवल ये कहा कि सूचना एकत्रित की जारी है, जब इसको लेकर सप्लीमेंट्री लगाने के लिए प्रश्न पूछा गया तो विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी।
-संजू
