-
Advertisement
वियतनाम के बीच बाजार में तौलिया लपेटकर नाची भारतीय लड़की, वीडियो देख भड़के लोग
Viral Video: इंटरनेट पर रातों-रात मशहूर होने और चंद व्यूज पाने की चाहत में लोग अक्सर सारी हदें पार कर देते हैं। हाल ही में वियतनाम से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। एक भारतीय लड़की वियतनाम के एक भीड़भाड़ वाले नाइट मार्केट में सिर्फ सफेद तौलिया लपेटकर पहुंच गई और बीच सड़क पर बॉलीवुड गाने पर डांस करने लगी।
An Indian tourist's viral towel dance that shows a complete lack of civic sense. pic.twitter.com/3W1QDNbiDP
— Damn. (@Theonenameddamn) June 8, 2026
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नाइट मार्केट में लोगों की भारी भीड़ है। इसी बीच यह लड़की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के मशहूर गाने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ पर डांस करना शुरू कर देती है। वहां मौजूद स्थानीय लोग और विदेशी पर्यटक उसे इस हालत में देखकर पूरी तरह दंग रह गए। जहां कुछ लोग अचरज से उसे ताकते रहे, वहीं कई लोगों ने इस अजीबोगरीब दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
सोशल मीडिया पर बवाल मचा
वीडियो को @Theonenameddamn ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। ज्यादातर यूजर्स इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं और उनका मानना है कि सस्ते लाइक्स के लिए देश की इज्जत दांव पर लगाई जा रही है। एक यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, “विदेश जाकर कुछ लोग अपनी संस्कृति और मर्यादा क्यों भूल जाते हैं? क्या वायरल होना ही सबकुछ है?” एक अन्य यूजर ने लिखा-ऐसी हरकतों से ही दुनिया में देश की बदनामी होती है। इस विवाद के बीच कुछ लोगों ने लड़की का बचाव भी किया है।
पंकज शर्मा

