-
Advertisement
नम आंखों से दी आईटीबीपी के जवान अंकज कुमार को अंतिम विदाई
ITBP jawan Ankaj Kumar: ज्वाली की ग्राम पंचायत जोल से ताल्लुक रखने वाले आईटीबीपी के जवान अंकज कुमार का आज सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया है। अंकज की पार्थिव देह तिरंगे में लिपट कर आज दोपहर बाद उनके गांव पहुंची तो चारों तरफ चीखो पुकार मच गई। अंकज कुमार आईटीबीपी में उतराखंड के अल्मोड़ा में बतौर चालक कार्यरत थे, जिनका बुधवार को ब्रेन स्ट्रोक के कारण देहांत हो गया था। शहीद के माता-पिता, पत्नी, बच्चे फूट-फूट कर शव से लिपट कर रो पड़े। अंकज कुमार के पिता ठाकुर सिंह व माता कांता देवी व पत्नी सपना देवी शव देखकर बेसुध हो गए।
हवाई फायर दागकर अंतिम सलामी दी
जवान अंकज कुमार के पिता ने बेटे की पार्थिव देह को सैल्यूट कर सलामी दी। अंकज कुमार के दोनों बेटे आदित्य और सूर्यांश की देह को निहारते रहे। उनको शायद पता भी न था कि उनके सिर से बाप का साया उठ गया है । अंकज कुमारकी पार्थिव देह को श्मशानघाट तक ले जाया गया, जहां पर नायब तहसीलदार कोटला कोविंदर चौहान, बीजेपी नेता संजय गुलेरिया, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। श्मशानघाट पर पार्थिव देह को लेकर आई टुकड़ी ने हवाई फायर दागकर अंतिम सलामी दी। पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आदित्य ने मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखें नम हो गई।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
