-
Advertisement
जेपी नड्डा ने किया बीजेपी प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, बोले संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
JP Nadda in Himachal: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज एयरपोर्ट रोड, डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास किया। नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया तथा तत्पश्चात शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया
इससे पहले भूमि निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदान किया। इस दौरान नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया। नड्डा द्वारा कलश स्थापना किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बीजेपी के राज्य स्तरीय कार्यालय भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन किया….@JPNadda @jairamthakurbjp @rajeevbindal @BJP4Himachal pic.twitter.com/ICynnwU8MI
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 13, 2025
ये नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम उत्साह, भक्ति और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने हिमाचल भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आफिस
बीजेपी ने जुब्बड़हट्टी में 6.5 बीघा जमीन खरीदी है।। बीजेपी ने यहां बनने वाले साढ़े चार मंजिला भवन में दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय की तर्ज पर ऑनलाइन हर तरह की सुविधा नेताओं व कार्यकताओं को मिल सके, इस दिशा में काम करने का प्लान किया। इस दफ्तर में सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। यहां पर जनसभा के लिए एक बड़े भवन के अलावा 200 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम शिमला की सीमा से बाहर इसकी निर्माण टीसीपी के तहत आने वाले क्षेत्र में किया जाना प्रस्तावित है।शिलान्यास के बाद बीजेपी इस भवन के नक्शे को पास करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

