-
Advertisement
फतेहपुर के केशव दत्त बने भारतीय सेना में लेफ्टिनैंट,क्षेत्र का बढ़ाया मान
Indian Army:देवभूमि हिमाचल के वीर सपूतों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र एक होनहार बेटे ने भारतीय सेना में अफसर बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और संकल्प का प्रतीक यह सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। जिला कांगड़ा की विधानसभा फतेहपुर के अंतर्गत प्रमुख कस्बा रैहन के गांव रौड़ निवासी केशव दत्त ने भारतीय सेना में लेफ्टिनैंट बनकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
11 वर्ष की सेवा में जेसीओ कमीशन प्राप्त किया
केशव दत्त पुत्र रमेश चंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीआरसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैहन से प्राप्त की। इसके बाद वे भारतीय सेना की कोर ऑफ सिग्नल्स में सिपाही के रूप में भर्ती हुए। कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर उन्होंने 11 वर्ष की सेवा में जेसीओ कमीशन प्राप्त किया और नायब सूबेदार के पद पर अपनी सेवाएं दीं। इसके उपरांत केशव दत्त ने इंडियन मिलिटरी अकादमी (आईएमए) देहरादून में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। 14 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर उन्होंने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट का रैंक हासिल किया। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

