-
Advertisement
Kullu / ManikaranValley / Disaster / Fire
कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी स्थित उपली डढ़ेई गांव में रात को भीषण आग लग गई। इस घटना में देवता अठारह पेड़े का प्राचीन भंडार, एक मंदिर सराय और दो रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ग्रामीणों के अनुसार, जले हुए भंडार और सराय में गांव के देवता अठारह पेड़े से संबंधित महत्वपूर्ण धार्मिक वस्तुएं रखी हुई थीं। यह भंडार सदियों से क्षेत्र की आस्था का केंद्र रहा है।ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ देर बाद दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे।तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक प्राचीन भंडार, सराय और दो मकान जलकर राख हो गए थे।

