-
Advertisement
Una में लैब टेक्नीशियन ने निगला जहर, चिंतपूर्णी में बेरोजगारी से परेशान युवक ने दी जान
ऊना। प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को जिला ऊना (Una) में दो लोगों ने मौत को गले लगा लिया है, जिसमें एक लैब टेक्नीशियन (Lab technician) ने जहरीला पदार्थ निगल कर व चिंतपूर्णी में एक युवक ने बेरोजगारी से तंग आकर डिप्रेशन के चलते आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: 80 साल के वृद्ध ने निगल लिया जहरीला पदार्थ, फिर करवाना पड़ा Covid-19 टेस्ट
मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल बंगाणा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में लैब टेक्नीशियन के पद पर सेवाएं देने वाले राजिंदर सिंह (45) ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। राजेंद्र सिंह मंडी जिला की सरकाघाट तहसील के त्रिफाल घाट गांव का निवासी था। थाना कलां में किराए के मकान में पिछले 15 सालों से रह रहा था। पड़ोसियों ने जब रात के समय राजेंद्र को गंभीर हालत में देखा तो वह उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una Hospital) ले गए, लेकिन कुछ देर उपचार के बाद रजिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बंगाणा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज करके गहनता से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lady Don सोनू पंजाबन ने की आत्महत्या की कोशिश, पहुंची अस्पताल
इसी तरह से चिंतपूर्णी की नारी पंचायत के वार्ड नंबर एक में 27 वर्षीय युवक अमित कुमार ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया, इसके बाद वह अपने कमरे में जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में ले गए, लेकिन गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने उसे ऊना (Una) के लिए रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल में युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। स्थानीय स्तर पर रोजगार की तलाश में युवक ने काफी प्रयास किए, लेकिन पिछले लंबे समय से वह बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने के समय उसने शराब भी पी रखी थी। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

