-
Advertisement
ऊना अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में पं बंगाल के मजदूर ने लगाया फंदा
Suicide Case: ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) के निर्माणाधीन भवन में 22 वर्षीय मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक की पहचान रफी गुल पुत्र सिरा गुल हक निवासी गायनारी सील डंगा कलोथ बंजार सील पं बंगाल के रूप में हुई है। जो कि पिछले करीब एक माह से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) में रहते हुए मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रफी गुल मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पं बंगाल का था रहने वाला
जानकारी के मुताबिक पं बंगाल का रफी गुल रोजाना की तरह सोमवार शाम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में काम करने के बाद अज्ञात कारण के चलते फंदा लगा लिया। साथी कामगार ने रफी गुल को फंदा पर झुलता देख अन्य को सूचित किया। वहीं पुलिस( Police) भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथी कामगार व रिशतेदारों से बात करने पर पता चला कि रफी गुल मानसिक तौर पर परेशान रहता था।एसपी ऊना राकेश सिंह(SP Una Rakesh Singh) ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सुनैना जसवाल

