-
Advertisement
किन्नौर में एनएच-5 पर उतर आया पहाड़, सड़क पर बना चार फीट गहरा गड्ढा
Himachal landslide: हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अभी मौसम साफ है लेकिन पहाड़ों का दरकना जारी है। प्रदेश के दुर्गम जिला किन्नौर में एनएच-5 पर पहाड़ उतर आया। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर शोगठोंग के समीप पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरका। बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें गिरने के कारण एनएच पर करीब चार फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा
गनीमत रही कि जब यहां पर पहाड़ी दरकी तो कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। इस दौरान कई वाहन सड़क से गुजर रहे थे जो बाल-बाल बच गए। मलबा आने के बाद ये मार्ग तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री फंसे रहे।मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। तीन घंटे के बाद प्रशासन ने एकतरफा यातायात बहाल किया है। फिलवक्त वाहनों की आवाजाही पुनः शुरू हो गई।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

