-
Advertisement
पांवटा-शिलाई NH पर दरकी पहाड़ी, स्कूल भवन में घुसी चट्टानें; आवाजाही ठप
एचके पंडित/ शिलाई। जिला सिरमौर में निर्माणाधीन पांवटा साहिब-शिलाई NH-707 पर भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ है। पहाड़ी दरकने से एक बड़ी चट्टान शिल्ला स्कूल (Shilla School) के भवन पर गिर गई है। इससे बाहर पिल्लर और कमरे की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि जिस समय ये घटना हुई उस दौरान स्कूल बंद था। वरना बड़ा हादसा (Big Accident) हो सकता था। खतरे को देखते हुए स्कूल को अगले आदेशों तक बंद कर दिया है। पहाड़ी दरकने के कारण सैंकड़ों वाहन हाईवे के दोनों ओर फंसे हुए हैं जिसके चलते आवाजाही ठप हो गई है।
लोगों ने कंपनी को सुनाई खरी-खोटी
घटना की सूचना मिलते ही SDM भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान निर्माण कार्य (Construction Work) में जुटी कंपनी के खिलाफ लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। लोगों का कहना है कि कंपनियां मनमाने तरीके से काम कर रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पहाड़ों की खुदाई लोगों के लिए खतरे का सबब बनती जा रही है। खुदाई के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। यहां पहाड़ से गिरी चट्टानों ने स्कूल भवन के कमरों को भी नुकसान पहुंचाया है। हादसा यदि दिन में होता तो कौन जिम्मेदार होता?

SDM ने लिया नुकसान का जायजा
उधर, SDM कफोटा राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्कूल को हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही NH पर एकत्रित लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान कई ग्रामीण संबंधित कंपनियों (Companies) की लापरवाही के खिलाफ भड़के नजर आए। SDM कफोटा ने बताया कि इस बारे कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

