-
Advertisement
क्रिकेट की शौकीन थीं लता मंगेशकर, 8000 रुपए में खरीदी थी पहली कार
लता मंगेशकर: लता मंगेशकर क्रिकेट की बहुत शौकीन थीं। उन्होंने पहली बार 1946 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच देखा था। उन्होंने एक बार इंग्लैंड में ओवल मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच भी एक टेस्ट मैच देखा था। इतना ही नहीं क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी डॉन ब्रेडमैन ने उन्हें अपना हस्ताक्षर किया हुआ चित्र भेंट किया था।
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना किया था शुरू, ऐसा रहा करियर
लता मंगेशकर के पास कारों का अच्छा कलेक्शन था। उन्होंने अपनी पहली कार सिलेटी रंग की हिलमेन खरीदी थी,
जिसके लिए उन्होंने उस जमाने में 8000 रुपए खर्च किए थे। उस जमाने में उनको हर गाने के लिए 200 से 500 रुपए मिलते थे। 1964 में संगम फिल्म से उनको हर गाने के लिए 2000 रुपए मिलने लगे थे। फिर उन्होंने हिलमेन बेच कर नीले रंग की शेवेरले कार खरीदी थी। जब लता ने यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा के लिए गाने गाए तो उन्होंने चोपड़ा द्वारा दिए गए पारिश्रमिक को ये कहते हुए स्वीकार नहीं किया कि वो उनके भाई की तरह हैं। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो यश चोपड़ा ने उन्हें उपहार के तौर पर एक मर्सिडीज कार भिजवा दी। अपने जीवन के अंतिम दिनों तक लता उसी कार का इस्तेमाल करती रहीं।
