-
Advertisement
मनाली में बड़ा हादसा: 20 फीट गहरे मनालसु नाले में गिरी जिम्नी कार, 2 युवकों की मौ#त
Manali Accident:पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। ओल्ड मनाली स्थित क्लब हाउस के पास एक अनियंत्रित जिम्नी कार करीब 20 फीट गहरे मनालसु नाले में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात 1 बजे तेज आवाज से मची अफरा-तफरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब एक बजे के आसपास हुआ। पास ही स्थित होटल ‘Rest N Ramble’ के मैनेजर जयंत तिवारी ने सड़क से नीचे किसी वाहन के गिरने की जोरदार आवाज सुनी। जब वह तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे, तो देखा कि काले रंग की जिम्नी कार (HP26A0011) नाले के अंदर दुर्घटनाग्रस्त पड़ी थी। उन्होंने बिना देरी किए स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
दो की अस्पताल ले जाते समय मौत, तीन का इलाज जारी
हादसे का शिकार हुए लोगों को तुरंत नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रोहित कुमार (32 वर्ष) निवासी मंडीव करुण बौद्ध निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनके नाम विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला बताए जा रहे हैं। तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही अस्पताल में इलाज जारी है। मनाली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मनाली स्थित शवगृह (Mortuary) में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। कार अनियंत्रित कैसे हुई और दुर्घटना के पीछे की असल वजह क्या थी, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
तुलसी बाबा

